{"_id":"689b9be0029dfe370006dc21","slug":"students-took-out-a-rally-to-create-awareness-about-road-safety-chandauli-news-c-189-1-svns1012-135006-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: छात्रों ने रैली निकाल सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: छात्रों ने रैली निकाल सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
वेलस्पन फाउंडेशन और यूनाइटेड वे ऑफ चेन्नई के सहयोग से नगर पालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा रैली निकाली। उन्होंने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
रैली को सीओ पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा, भाजपा नेता संतोष गुप्ता और कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
छात्र-छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए और नारे लगाते हुए नगर का भ्रमण करते रहे। नशे में गाड़ी चलाओगे, सीधा ऊपर जाओगे जैसे संदेशों के साथ उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन
नगर भ्रमण के बाद रैली कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने का एकमात्र उपाय खुद को और अपने परिवार को जागरूक करना तथा नियमों का पालन करना है।
फील्ड फैसिलिटेटर रामचंद्र ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा की जानकारी देना और आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाव है। रैली में कॉलेज के शिक्षक फिरोज खान, अशोक त्रिपाठी, रितेश कुमार, ब्रजेश कुमार समेत कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे।