फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students made masks and distributed them

छात्र-छात्राओं ने मास्क बनाकर बांटे

Thu, 07 May 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Students made masks and distributed them
छात्र-छात्राओं ने मास्क बनाकर बांटे
विज्ञापन

चकिया। स्थानीय क्षेत्र के सिकंदरपुर के विजयपुरवा स्थित स्व. रामविलास सिंह महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं कोरोना महामारी को देखते हुए मास्क का निर्माण कर रहे हैं। कालेज के गृह विज्ञान स्नातक प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष और एनएस के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए 200 मास्क का बृहस्पतिवार को वितरण किया गया। छात्रों ने कालेज के प्रवक्ताओं, कार्यालय कर्मचारियों सहित ग्रामीणों में मास्क बांटे।

प्राचार्य डा. जयदीप सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने घर से मास्क निर्मित किए गए हैं। विद्यालय परिवार की ओर से आसपास के लोगों में 200 एसआरवीएस नाम से निर्मित मास्क का वितरण किया गया। साथ ही मास्क से बीमारी को रोकने में सहायता मिलने की जानकारी दी गई। इस मौके पर शिवानी सिंह, जूली मौर्य, सबीना बानो, सुरभि पांडेय, सुधा गुप्ता, पिंकी खरवार, अलका सहित महाविद्यालय के अध्यापक व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

रिपोर्ट- शीतला राय
संपादन- धनंजय
बाइट- 884
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed