फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students can become Lakhpati by participating in Fit India Quiz

फिट इंडिया क्विज में भाग लेकर लखपति बन सकते हैं विद्यार्थी

Sun, 26 Sep 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Students can become Lakhpati by participating in Fit India Quiz
पीडीडीयू नगर। माध्यमिक स्कूल के छात्रों में स्वास्थ्य व खेल के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए फिट इंडिया क्विज 2021-22 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 30 सितंबर तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता को जीतने वाले विद्यालय को 25 लाख व विजयी विद्यार्थी को 2.50 लाख पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रत्येक स्कूल से अधिकतम दो विद्यार्थी प्रतियोगिता के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर चयन किया जाएगा। गौरतलब है कि छात्रों में फिटनेस और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए फिट इंडिया मिशन की ओर से वर्ष 2021 में देश के विद्यालयों के लिए फिट इंडिया क्विज लांच किया गया है। क्विज का उद्देश्य छात्रों को फिटनेस और खेल के विषय में अपने ज्ञान को प्रदर्शित करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। इसमें देश के खेल इतिहास के बारे में छात्रों को पुराने स्वदेशी खेल, अतीत के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय खेल के नायकों व पारंपरिक देसी जीवन शैली की गतिविधियों शामिल की गई हैं। फिटनेस और स्पोर्टस क्विज का प्रसारण देश के सबसे बड़े खेल टेलिविजन चैनलों पर किया जाएगा। अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व कर नेशनल राउंड में जगह बनाने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्र के समक्ष अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनने वाले स्कूल को 25 लाख व विजेता को 2.50 लाख रुपये, फर्स्ट रनर अप वाले स्कूल को 15 लाख व विजेता को 1.50 लाख और सेकेंड रनर अप वाले स्कूल को 10 लाख व विजेता छात्र को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed