फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Student was dead by bullet

छात्र की गोली लगने से मौत

Mon, 09 Feb 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Mon, 09 Feb 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Student was dead by bullet
वाराणसी स्थित यूपी कालेज में एमए के छात्र जयशंकर यादव (24) की बलुआ थाना
विज्ञापन
क्षेत्र में अपने गांव मुकुंदपुर के कुत्तूपुर मौजे में गोली लगने से संदिग्ध हाल में मौत हो गई।

उस वक्त वह अपने पंपिंग सेट पर बने कमरे में सो रहा था। गोली बांए तरफ सीने में लगी थी। घटना की जानकारी रविवार की सुबह उस समय हुई, उसके दादा दशरथ यादव पंपिंग सेट पर गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक तमंचा, शराब की खाली बोतल और नमकीन का पैकेट बरामद किया। घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।


मुकुंदपुर गांव निवासी भोजू यादव के दो पुत्रों में जयशंकर छोटा था और वाराणसी के यूपी कालेज से एमए कर रहा था। परिवार वालों के अनुसार शुक्रवार को जयशंकर गांव में आया, लेकिन घर पर नहीं गया। शनिवार की शाम करीब सात बजे वह घर पहुंचा।

मां जूली ने खाना खाने के लिए कहा तो उसने खाना नहीं खाया और कुत्तूपुर स्थित अपने पंपिंग सेट पर सोने चला गया। देर रात उसकी गोली लगने से मौत हो गई। 

रविवार की सुबह उसके दादा दशरथ यादव ने उसे चारपाई पर खून से लथपथ पाया। खबर मिलते ही परिवार वालों संग पूरे गांव में शोक छा गया।

 जयशंकर के बड़े भाई सिपाही यादव की सूचना पर बलुआ थानाध्यक्ष श्याम बहादुर यादव और चौकी प्रभारी रामनरेश उपाध्याय के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल आशुतोष शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए और पूछताछ की। देर शाम पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

दरअसल जयशंकर यादव की हत्या हुई है या उसने खुद को गोली मारी है। पुलिस को विलंब से सूचना देने, घटना स्थल से तमंचा और मोबाइल मिलने और युवक के दो दिनों से उलझन में रहने की बातों पर भी पुलिस गौर रही है।
वर्जन
‘मामला पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। बहरहाल घरवालों द्वारा दी गई तहरीर पर विवेचना की जा रही है, वहीं फिंगर प्रिंट भी ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा’। - आशुतोष शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक, नक्सल चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed