फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Student soldiers planted saplings in school premises

छात्र सैनिकों ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

Tue, 14 Jul 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Student soldiers planted saplings in school premises
बबुरी। एनसीसी 4 /97 बटालियन की ओर से सोमवार को स्थानीय अशोक इंटर कॉलेज में छात्र सैनिकों ने पौधरोपण किया। छात्र सैनिकों ने विद्यालय परिसर में सैकड़ों आम, जामुन, पीपल, अमरूद, नीबू, सागौन, शीशम आदि के पौधे लगाए। इस दौरान कैप्टन प्रमोद कुमार सिंह ने छात्र सैनिकों को पौधे से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में पर्यावरण के लिए पेड़ लगाना बहुत ही जरूरी है। पेड़ ही हमें दिन-रात ऑक्सीजन देते रहते हैं। व्यक्ति को ऑक्सीजन के लिए पेड़ पौधों का होना बहुत ही जरूरी है। इससे पर्यावरण के साथ-साथ तमाम तरह के असाध्य रोगों में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। उन्होंने कहा कि फलदार वृक्ष के साथ-साथ पीपल इमली तथा अनेक औषधि गुणों से युक्त पेड़ों को भी लगाना चाहिए। इसके पूर्व छात्र सैनिकों ने कैप्टन प्रमोद कुमार सिंह के हाथों एक पेड़ लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed