फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Student of seventh died by hanging in Chandauli

कक्षा सात की छात्रा ने फांसी के फंदे पर झूलकर की दी जान

Mon, 17 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Student of seventh died by hanging in Chandauli
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखमीपुर में सोमवार की सुबह कक्षा सात की छात्रा स्नेहा (13) ने साड़ी के फंदे से झूलकर जान दे दी। घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी। छात्रा अपने ननिहाल में नानी और मामा के साथ रहती थी। सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं मौके पर एडिशनल एसपी और सीओ सदर ने परिवार वालों व आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लखमीपुर निवासिनी सीता अपने पुत्र रवि और नातिन स्नेहा के साथ रहती थी। नानी के अनुसार स्नेहा बचपन से ही उनके पास थी। उसके मां व बाप अंबेडकर नगर रहते हैं। नानी ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग छह बजे वे और उनका बेटा किसी काम से बाहर चले गये। इसके बाद स्नेहा घर पर अकेली थी। सुबह लगभग दस बजे वापस लौटकर आये तो देखा कि दरवाजा भीतर से बंद है। काफी खटखटाने के बाद भी जब भीतर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद सभी लोग पड़ोस की छत के रास्ते अपनी छत पर पहुंचे तो देखा कि स्नेहा छत लगे ग्रिल के सहारे साड़ी के फंदे पर लटकी हुई। यह देख सभी के होश उड़ गये। सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई सुनील मिश्रा मौके पर पहुंच गये। बाद में शव को नीचे उतारा गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मामले की पड़ताल के लिए शाम को एडिशनल एसपी दयाराम व सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतका की नानी व आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं पुलिस नानी व मामा के मोबाइल को जब्त कर घटना के पीछे के कारणों को खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed