फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Student died due to electric shock in Chandauli

चंदौली में हादसा: बिजली के करंट से छात्रा की मौत, पंखा लगाने के दौरान हुई घटना; परिवार में मचा कोहराम

Sun, 14 Jul 2024 01:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 14 Jul 2024 01:15 PM IST
सार

चंदौली जिले में बिजली के करंट से एक बीए की छात्रा की मौत हो गई। वह रात में सोते समय गर्मी होने पर पंखा लगा रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
Student died due to electric shock in Chandauli
छात्रा निक्की की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के सकलडीहा कस्बे की 21 वर्षीय बीए की छात्रा निक्की की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए व पोस्टमार्टम कराए शव का बलुआ घाट पर रविवार को सुबह दाह संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सकलडीहा कस्बा के शंकर प्रजापति की दो पुत्री निक्की, नेहा और एक पुत्र विनोद है। सकलडीहा कस्बा में बिजली की समस्या से पिछले चार दिन से लोग परेशान हैं। शनिवार की रात में बिजली आने पर निक्की छत पर सो रही थी। अचानक पंखा चालू करने के लिए प्लग बोर्ड में लगाया। इसी बीच प्लग में करंट उतर जाने से निक्की अचेत होकर गिर गई। 
विज्ञापन


आनन- फानन परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता जानकी देवी और पिता शंकर प्रजापति व भाई-बहन की चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भी आंखें भर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बारे में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed