फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Student created ruckus during love affair, beat her with slippers for abusing her

Chandauli News: प्रेम प्रसंग में छात्रा ने किया हंगामा, गाली देने पर चप्पलों से पीटा

Fri, 09 Feb 2024 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Student created ruckus during love affair, beat her with slippers for abusing her
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक कोचिंग में शुक्रवार को एक युवती ने खूब हंगामा मचाया। बाद में काफी मान मनौव्वल के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान कोचिंग क्लासेज के बाहर काफी भीड़ जुटी रही और इस हंगामे को लेकर नगर में काफी चर्चा रही।
विज्ञापन


नगर स्थित एक कोचिंग क्लासेज में शुक्रवार की शाम एक युवती ने नंबर ब्लाॅक करने की शिकायत लेकर कोचिंग क्लासेस के डायरेक्टर के पास मिलने पहुंची। जहां भरी क्लास के बीच लड़की ने कई दिनों से नंबर ब्लाॅक करने की शिकायत की। इस दौरान डायरेक्टर के भाई ने युवती को बाहर जाने के लिए कहा। लेकिन युवती बिना उत्तर बाहर जाने को तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन

इस बीच डायरेक्टर के भाई ने युवती को गाली देते हुए बाहर जाने को कहा। गाली सुनते ही युवती आग बबूला हो गई और डायरेक्टर द्वारा किए गए प्रेम संबंधों का हवाला देते हुए शोर मचाने लगी। शोर सुनकर क्लास में हड़कंप मच गया। छात्राएं क्लास छोड़कर घर चली गईं। डायरेक्टर ने कुछ करीबियों को छोड़कर सभी छात्रों को गेट के बाहर कर दिया और घंटों मान मनौव्वल के बाद मामला शांत हुआ। इस बीच डायरेक्टर और प्रेमिका के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल होने की भी सूचना काफी जोरो पर रही। इस संबंध में कोतवाल विजय बहादुर ने बताया कि हंगामे की जानकारी हुई है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed