{"_id":"6a8366e84845752204078dea","slug":"student-council-office-bearers-administered-the-oath-at-pm-shri-kendriya-vidyalaya-chandauli-news-c-189-1-svns1012-153137-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में छात्र परिषद के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में छात्र परिषद के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
पीडीडीयू नगर केंद्रीय विद्यालय में आयोजित अलंकरण समारोह में सम्मानित छात्र परिषद के पदाधिकारी
Link Copied
नगर के मानस नगर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को आयोजित अलंकरण समारोह में छात्र परिषद के पदाधिकारियों को उनके पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। इस दौरान उन्हें बैज एवं पदचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने कहा कि अलंकरण समारोह केवल पद और बैज प्रदान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से कहा कि उन्हें मिले पद को सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी के रूप में देखना चाहिए। विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और वरीय मंडल वित्त प्रबंधक राहुल राज ने छात्र परिषद के सदस्यों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर संजय कुमार वर्मा, चंद्रभूषण प्रसाद, अमित कुमार, नगीना राम, अमिताभ मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य अरविंद कुमार राय ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन रवि शंकर गौड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।