फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Strike out outside the municipality office for voluntary termination

स्वकर समाप्ति के लिए पालिका कार्यालय के बाहर दिया धरना

Fri, 16 Apr 2021 06:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Strike out outside the municipality office for voluntary termination
डीडीयू नगर। स्वकर समाप्त किये जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश पार्टी के नगर अध्यक्ष भागवत नारायण चौरसिया ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में धरना दिया। उन्होंने कहा कि यह कर जनता के लिए नासूर बन गया है। स्वकर के नाम पर आमजन में मनमाने तरीके से उगाही की जा रही है। मांग की कि स्वकर को नगर से समाप्त किया जाए। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सतीश प्रसाद यादव ने उनका माल्यार्पण किया। भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि कोरोना महामारी में लोगों पर पड़ी आर्थिक मार ने उनकी कमर पहले ही तोड़कर रख दी है वहीं दूसरी तरफ स्वकर का बोझ लोगों को अलग से परेशान कर रहा है। कहा कि लोगों की खाली व परती जमीन पर भी स्वकर वसूला जा रहा है। जनता से स्वकर वर्ष 2015 से वसूला जा रहा है जो कि आमजन के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने चेताया कि जब तक स्वकर समाप्त नहीं हो जाता तब उनका आंदोलन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव ने कहा कि स्वकर के विरोध में लोगों के घर- घर जाकर उन्हें जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed