फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Strike of electricity workers: Darkness in PDDU town including 70 villages, officers sitting with phone switch

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: 70 गांवों समेत पीडीडीयू नगर में छाया अंधेरा, फोन बंद करके बैठे अधिकारी

Fri, 17 Mar 2023 07:52 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 17 Mar 2023 07:52 AM IST
सार

बिलारीडीह उपकेंद्र से जुड़े 45 गांव में गुरुवार की दोपहर से ही बिजली सप्लाई बंद हो गई। देर शाम तक लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। फोन करने पर जीवनाथपुर के एसडीओ और लाइनमैन तक का मोबाइल स्विच ऑफ था। वही शाम आठ बजे के करीब चंदासी उपकेंद्र से जुड़े 20 से ज्यादा गांवों और पीडीडीयू नगर की बिजली कट गई।

विज्ञापन
Strike of electricity workers: Darkness in PDDU town including 70 villages, officers sitting with phone switch
गुल हुई बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बिजली कर्मियों के 72 घंटे हड़ताल पर जाने से पूर्व गुरुवार की शाम से ही चंदासी और बिलारीडीह विद्युत उप केंद्र की बिजली बंद हो गई। दोनो उपकेंद्रों से जुड़े करीब 70 गांव और पीडीडीयू नगर में रात के 11:00 बजे तक अंधेरा छाया रहा। बिजली विभाग के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का मोबाइल स्विच ऑफ था। ऐसे में हड़ताल की सूचना पर किए गए विभाग के पूरे इंतजाम ध्वस्त नजर आए।

विज्ञापन


बिलारीडीह उपकेंद्र से जुड़े 45 गांव में गुरुवार की दोपहर से ही बिजली सप्लाई बंद हो गई। देर शाम तक लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। फोन करने पर जीवनाथपुर के एसडीओ और लाइनमैन तक का मोबाइल स्विच ऑफ था। वही शाम आठ बजे के करीब चंदासी उपकेंद्र से जुड़े 20 से ज्यादा गांवों और पीडीडीयू नगर की बिजली कट गई। जो रात 11 बजे तक नहीं आ सकी थी। एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया कि हड़ताल के चलते आपूर्ति बंद हुई है हम लोग आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने डीएम से की बात
बिलारीडीह उपकेंद्र के गांवों में दोपहर से कटी बिजली देर रात तक नहीं आयी। चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने जिलाधिकारी निखिल फुंडे से फोन पर बात कर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति की मांग की। सांसद ने बताया कि सरकार को मालूम है कि पहले से बिजली कर्मी हड़ताल पर जाने वाले हैं इसके बावजूद कोई इंतजाम नहीं किया गया जनता परेशान है और लाचारी में उसे नहीं समझ में आ रहा कि वह क्या करे। जनता की समस्या का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए। अगर यही हालात रहे तो लोग पानी और बिजली के लिए बिलबिलाते रहेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed