फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Strict vigil in hot spot villages, door-to-door investigation

हाट स्पाट गांवों में कड़ी चौकसी, घर-घर हो रही जांच

Mon, 25 May 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Strict vigil in hot spot villages, door-to-door investigation
इलिया में दवा का छिड़काव करते ब्लाककर्मी। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है। जिले में कोरानो संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से उन गांवों को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। इन गांवों को प्रतिदिन सैनिटाइज कराने के साथ ही लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। सोमवार को भी अधिकारियों ने इन गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न गांवों में अब तक 19 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बाद कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना जिला प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। जिला प्रशासन भी संक्रमण रोकने के लिए हरसंभव उपाय कर रहा है। इसके लिए जिले के जेगुरी, मैनुद्दीनपुर, बेन, बिसौरी, रामशाला, रघुनाथपुर, भीषमपुर, भोखरी व भूसीकृत पुरवा, धरांव व मजगाईं गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। वहीं जसुरी , बरंगा, लौंदा, बिशुनपुरा, बनपुरवा व डेहरीकला को हाईएलर्ट पर रखा गया है। जनपद में प्रवासियों केआगमन के साथ कोरोना संक्रमण एक-एक कर गांवों को अपने आगोश में लेता जा रहा है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इसके बाद जिला प्रशासन ने11 गांवों को हॉटस्पाट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से घोषित हॉटस्पॉट गांवों में विशेष सावधानी बरती जा रही है। इन गांवों के सभी घरों के दरवाजे पर सूची चस्पा की गई है। सूची में आवश्यक खाद्य सामग्री सहित अन्य मूलभूत जरूरतों को पूरा करने वाले दुकानदारों के मोबाइल नंबर अंकित हैं। जरूरत पड़ने पर ग्रामीण इन नंबरों पर फोन कर आवश्यक वस्तुओं को मंगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन हॉटस्पॉट व हाईएलर्ट घोषित गांवों में लगातार दवा का छिड़काव कर उन्हें सैनिटाइज करा रहा है। गांवों में सफाईकर्मी इस कार्य में जुटे हुए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार इन गांवों में ग्रामीणों की थर्मल स्कैनिंग कर रही है ताकि संक्रमितों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed