{"_id":"62ab6ef1fc6a3838dc2af6a2","slug":"strict-action-will-be-taken-against-those-who-disturb-peace-chandauli-news-vns659268649","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, बनाए रखें अमन-चैन-आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, बनाए रखें अमन-चैन-आईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए में सम्पन्न कराने जाने के लिए आईजी जोन के. सत्यनारायण, कमीश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम संजीव सिंह और एसपी अंकुर अग्रवाल ने बृहस्पतिवार की शाम मुगलसराय, दुल्हीपुर, सतपोखरी क्षेत्र में पुलिस फोर्स के साथ पैदल गस्त किया और लोगों से मिलकर शांति और सौहार्द्र के साथ अमन चैन से रहने के लिए अपील किया।
आईजी के. सत्यनारायण ने कहा कि पैदल गश्त के दौरान लोगों से शांति की अपील की गई है और हमे पूरी उम्मीद है कि चंदौली में शांति रहेगी। कहा कि किसी जगह की घटना से बेमतलब हम अपने क्षेत्र की शांति खत्म न करें। जो शांति भंग करने वालें हैं उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया के आपत्तिजनक पोस्ट पर ध्यान न दें। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि प्रशासन सोशल मीडिया पर ध्यान रखे हुए है। सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक कर शांति की अपील की गई है। वहीं एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा कि जिले में सेक्टर टीम सक्रिय है, पीएसी बल लगाई है। कहा कि सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट न करें। पुलिस की नजर सबपर है। अगर आपको लगता है कि कोई आपके धर्म के खिलाफ कोई पोस्ट कर रह है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, तत्काल उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।