फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Strict action will be taken against those spreading rumors and hysteria

अफवाह और उन्माद फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 23 Apr 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those spreading rumors and hysteria
चंदौली। पंचायत चुनाव को निष्पक्ष, सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शुक्रवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। उन्होंने बिना भय के निष्पक्ष मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया। वहीं चौपाल और गोष्ठी करके जनमानस से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह व उन्माद फैलाने वालों के बारे में तत्काल 112 नंबर पर या संबंधित थाना प्रभारी को सूचित करें। कहा कि किसी भी तरह के लालच व बहकावें में न आकर भयमुक्त होकर स्वेच्छा से मतदान करें। समर्थकों की ओर से किसी अनैतिक कार्य, आदर्श आचार संहिता उलंघन करने, शराब बाटने एवं गांव के लोगों को दवाब में लेकर वोट डलवाने की सूचना मिली तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। एसपी ने सभी अधिकारी व थाना प्रभारियों को लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया। कहा कि शुक्रवार रात्रि से सोमवार सुबह तक लगने वाले कोरोना कर्फ्यू का हर हाल में पालन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed