फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Stray animals are attacking and causing damage to crops.

Chandauli News: छुट्टा पशु कर रहे हमला और फसलों को पहुंचा रहे नुकसान

Sat, 30 Nov 2024 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Stray animals are attacking and causing damage to crops.
पीडीडीयू नगर। इन दिनों नगर में जगह-जगह एकत्र कूड़ों के अंबार के इर्द-गिर्द मंडरा रहे छुट्टा पशु परेशानी का कारण बने हुए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी ये पशु फसल चौपट कर दे रहे हैं। भगाए जाने पर ये लोगों पर हमला भी कर देते हैं। पशुपालन विभाग इन पशुओं को पकड़कर पशु आश्रय केंद्रों में भेजने के प्रति लापरवाह बना हुआ है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


शासन के लाख निर्देश के बावजूद जिले में छुट्टा पशुओं को पकड़कर गो आश्रय स्थलों पर भेजे जाने में लापरवाही बरती जा रही है। नगरीय क्षेत्रों में इन पशुओं को पकड़ने की जिम्मेदारी नगर पालिका व नगर पंचायत की है जबकि ग्रामीण क्षेत्र में यह जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों व सचिवों की है। बावजूद इसके सभी छुट्टा पशुओं को पकड़ने के प्रति बेपरवाह दिखते हैं। इन पशुओं को पकड़ने के लिए शासन की ओर से काऊ कैचर भी उपलब्ध कराया गया है लेकिन इनका काफी कम प्रयोग किया जा रहा है। इसका खामियाजा आम लोगों के साथ सब्जी विक्रेताओं व किसानों को उठाना पड़ रहा है। ये पशु आम लोगों पर हमलाकर उन्हें जख्मी कर दे रहे हैं। विगत शुकवार को लाट नंबर एक में सड़क के किनारे कूड़े के ढेर पर विचरण कर रहे एक सांड़ ने राजकुमार चौहान नामक एक व्यक्ति पर हमलाकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वहीं सब्जी मंडियों में विचरण करने वाले छुट्टा पशु भगाए जाने पर सब्जी विक्रेताओं पर हमला बोल देते हैं।
विज्ञापन


इनसेट......

किसान भी छुट्टा पशुओं से हैं परेशान

गांव में किसान भी छुट्टा पशुओं से परेशान हैं। ये छुट्टा पशु न केवल फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं बल्कि सड़कों पर हादसों का कारण भी बन रहे हैं। कई किसान आक्रामक छुट्टे पशुओं के शिकार भी हो चुके हैं। कंदवा में एक वर्ष पूर्व सांड के हमले में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। किसानों ने जिला प्रशासन से छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट.....

जिले के सभी नौ ब्लॉकों में नौ काऊ कैचर रखवाए गए हैं। सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों व सचिवों को किसानों की सूचना पर छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर पशु आश्रय स्थल पर भेजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नगरी क्षेत्र में भी काऊ कैचर उपलब्ध कराकर नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. महेशचंद्र, सीवीओ, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed