फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Storm water changed the weather, crippled power system

आंधी पानी ने बदला मौसम, चरमराई बिजली व्यवस्था

Sat, 28 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Storm water changed the weather, crippled power system
तेज आंधी और बारिश ने शुक्रवार की रात एक बार फिर शहर की बिजली व्यवस्था ठप कर दी। कई जगह खंभे और तार टूटने की वजह से समस्याएं आईं। उधर साहूपुरी से चंदासी उपकेंद्र आने वाले 33 हजार वोल्ट के तार में गड़बड़ी होने से रात के 12 से दो बजे तक करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे चंदासी उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं आंधी के कारण कई लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों के टीनशेड उड़ गए। हालांकि आंधी पानी से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप व गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

आंधी के कारण रात को 12 बजे के करीब अचानक 60 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से तेज आंधी चलने लगी। आंधी की चपेट में आने से साहूपुरी से चंदासी उपकेंद्र तक बिजली पहुंचाने वाले 33 हजार वोल्ट के तार में गड़बड़ी आ गई। आंधी के साथ हो रही बारिश के कारण विभागीय कर्मचारियों को फॉल्ट खोजने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। फॉल्ट मिलने के बाद कर्मचारियों ने गड़बड़ी दूर कर दो घंटे बाद रात के करीब दो बजे आपूर्ति बहाल की। गड़बड़ी के कारण चंदासी पावर हाउस की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। साथ ही उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली गुल हो गई। आंधी व बारिश के कारण उमस भी ज्यादा होने से लोग परेशान हो उठे। फैन और कूलर चलने के बावजूद लोग ठीक से सो नहीं पाए। लाइट आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। तेज गति से चल रही आंधी के कारण कई घरों की छतों पर लगे छप्पर उड़ गए। कुछ पेड़ों की डाल भी टूट गई। हालांकि रात का समय होने के कारण कहीं कोई दुर्घटना नहीं हुई। आंधी के दौरान नगर में कुछ स्थानों पर बिजली के तार भी टूट गए। जिनकी मरम्मत विभागीय कर्मचारियों ने शनिवार की सुबह की। इससे इन इलाके के लोगों को रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

आंधी के दौरान तेज हवा चलने से 33 हजार वोल्ट के तार में गड़बड़ी आ गई थी। इस कारण आपूर्ति ठप हो गई थी। रात में ही कर्मचारियों को मौके पर भेजकर मरम्मत कार्य कराने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। प्रवीन कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-2, मुगलसराय।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारा दो डिग्री लुढ़का, लोगों को मिली राहत
शुक्रवार को आई आंधी व साथ ही बरसे पानी से मौसम एकबार फिर कुछ राहत भरा हो गया है। शनिवार को तापमान दो डिग्री कम होकर 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं दिनभर आसमान पर बादलों की आवाजाही से सूर्य की तपिश भी कुछ कम महसूस हुई। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यह राहत फौरी है। आने वाले दिनों में मौसम गर्म होगा और तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है। हालांकि इस दौरान आसमान पर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
कई जगह टूटे बिजली के तार, खंभे भी हुए क्षतिग्रस्त
क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात आई तेज आंधी व पानी से जगह-जगह बिजली के तार व खंभे टूट गए। वहीं कई ट्रांसफार्मर भी धू-धू कर जल गए। इससे उमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीण परेशान रहे। क्षेत्र के सरेसर गांव में दो दिन पूर्व ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल गया था। वहीं सड़क किनारे बिजली का तार टूटा पड़ा है। इसके साथ है बनौली फिडर से संबद्ध बसनी, डिग्घी, रामपुर, कोरी सहित तमाम गांव की विद्युत आपूर्ति शनिवार को पूरे दिन ठप रही।

आंधी पानी ने जमकर मचाया तांडव
कंदवा क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात आई आंधी-पानी ने जमकर तांडव मचाया। आंधी-पानी से आधा दर्जन लोगों के सिमेंट और टीनशेड उड़ गए। क्षेत्र के कम्हरिया गांव में आम का पेड़ जमींदोज हो गया। कई जगहों पर बिजली के तार आपस में फंसकर टूट गए और खंभे झुक गए। आंधी पानी से कंदवा में यादव मिष्ठान भंडार, रोलैंड सैनिक स्कूल का टीनशेड और सुरेंद्र सिंह का आम का पेड़ धराशाई हो गया। वहीं पई में सोनू पाल, बड़कू बिंद और अयोध्या प्रसाद के घरों पर लगे सीमेंट के शेड धराशाई हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed