फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Storm turned into disaster... 125 trees fell, 122 villages plunged into darkness, houses and temples were also damaged

Chandauli News: आंधी बनी आफत... 125 पेड़ गिरे, 122 गांव अंधेरे में डूबे, घर और मंदिर भी हुए क्षतिग्रस्त

Fri, 15 May 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Storm turned into disaster... 125 trees fell, 122 villages plunged into darkness, houses and temples were also damaged
आंधी से चंद्रकांता किला रोड पर गिरा लिप्टस का पेड़। संवाद - फोटो : Archive
पीडीडीयू नगर/इलिया/नौगढ़। बुधवार देर शाम जिले में आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। इससे कई इलाकों की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई, वहीं आग की चिंगारियों ने भी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

नौगढ़ क्षेत्र में आंधी के कारण बिजली के करीब 75 खंभे और 125 पेड़ उखड़कर गिर गए। कई घरों और दुकानों के टिन शेड भी उड़ गए। बृहस्पतिवार को दिनभर विद्युत निगम के कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

नौगढ़ ब्लॉक में आंधी- बारिश से सबसे अधिक नुकसान हुआ है। करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूलभरी आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। 75 बिजली के खंभे गिरने से 122 गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सात ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा। मोबाइल चार्ज न होने के कारण लोग एक-दूसरे से संपर्क नहीं कर सके। बृहस्पतिवार को उमसभरी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। वहीं, जयमोहनी रेंज में करीब 50, नौगढ़ रेंज में 40 और मझगाई रेंज में 35 पेड़ धराशायी हो गए। इलिया क्षेत्र के बनरसिया गांव निवासी बाबूलाल प्रजापति ने बताया कि उनके घर के पास सिवान में जल रही आग की चिंगारी तेज हवा के साथ घर तक पहुंच गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा मकान इसकी चपेट में आ गया। घर में रखे करीब 90 हजार रुपये नकद, लगभग 10 क्विंटल राशन, बर्तन, चार चारपाइयां, चौकी, भूसा सहित पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घर में बंधी एक पड़िया गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि एक बछड़ा जिंदा जल गया।
पशुओं को बचाने का प्रयास कर रहे बाबूलाल प्रजापति के 26 वर्षीय पुत्र रजनीकांत प्रजापति भी गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाल्टी, पाइप और मोटर के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। सूचना पर इलिया थाना पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल रजनीकांत को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

आग लगने की सूचना पर पहुंचे लेखपाल अखिलेश कुमार ने मौके का निरीक्षण कर क्षति का आंकलन किया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हौसिला यादव समेत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आवास, आर्थिक सहायता और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article