फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Storm blew at a speed of 60 km, rain occurred at some places

Chandauli News: 60 किमी की रफ्तार से चली आंधी, कुछ स्थानों पर हुई बारिश

Wed, 03 Jun 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Storm blew at a speed of 60 km, rain occurred at some places
पीडीडीयू नगर/इलिया। जिले में मंगलवार को तेज धूप और उमस के बाद शाम के करीब चार बजे 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली और कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। हालांकि हवा और बारिश रुकने के बाद उमसभरी गर्मी बढ़ गई। लोगों के मोबाइल पर रात में 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश के साथ ओला वृष्टि का संदेश आने के बाद अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया गया। इन दिनों जिले के मौसम में लगातार परिवर्तन का दौर चल रहा है। दिन की गर्मी के बाद शाम को मौसम अचानक बदल गया। तेज हवा चलने लगी और कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। हालांकि इससे तापमान में विशेष अंतर नहीं आया। जिले का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। करीब 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान के साथ कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश शुरू हो गई। हालांकि करीब दस मिनट के बाद आंधी पानी का दौर रुक गया और उमसभरी गर्मी का असर बढ़ गया। देर शाम तक पुरवा हवा चलती रही। वहीं इलिया क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बारिश से राहत के साथ कई समस्याएं भी सामने आ गईं। इलिया कस्बे की मुख्य सड़कों सहित कई संपर्क मार्गों पर पानी जमा हो जाने से आवागमन प्रभावित रहा। बारिश के दौरान बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। अचानक हुई तेज बारिश के कारण कई दुकानदारों को अपना सामान सुरक्षित करने में मशक्कत करनी पड़ी। दुकानदारों ने बताया कि बारिश के कारण कई घंटे तक बाजार की गतिविधियां सुस्त रहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बा में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से हर बारिश में सड़कों और गलियों में पानी भर जाता है। लोगों ने संबंधित विभाग से नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था कराने की मांग की है ताकि बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक नए पश्चिमी विझोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव हुआ है। उन्होंने खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे न खड़े होने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed