{"_id":"61f967c63f5e4b546e1c2b77","slug":"stone-slabs-prepared-by-illegal-mining-were-destroyed-chandauli-news-vns6364732142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग पहाड़ों पर छापेमारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग पहाड़ों पर छापेमारी की
विज्ञापन
शिकारगंज । अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की टीम ने मंगलवार को क्षेत्र के पहाड़ों पर छापा मारा की । टीम ने शिकारगंज क्षेत्र के गनेशपुर तथा कुशही पहाड़ी पर लगभग आधा दर्जन अवैध खनन स्थलों से औजार बरामद किये । इस दौरान अवैध खनन में शामिल मजदूर तथ खनन माफिया मौके से फरार हो गए। टीम ने अवैध खनन से तैयार पत्थर पटिया को तोड़कर नष्ट कर दिया।
शिकारगंज क्षेत्र के पहाड़ियों पर मंगलवार को अवैध खनन की सूचना पर काशी वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश सिंह के निर्देश पर चंद्रप्रभा रेंज वन क्षेत्राधिकारी बृजेश पांडेय के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गनेशपुर पहाड़ी पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को देखकर अवैध खनन माफियाओं व अवैध खनन कार्य में लिप्त मजदूर मौका पाकर फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने अवैध खनन स्थल पर पहुंचकर मजदूरों द्वारा तैयार पत्थर पटिया तोड़कर नष्ट कर दिया तथा अवैध खनन में प्रयुक्त औजारों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद टीम क्षेत्र के कुशही गांव के समीप पहाड़ी पर पहुंच गई। जहां सरकारी जमीन पर अवैध रूप से तैयार झोपड़ी को नष्ट करते हुए अवैध खनन स्थलों पर तैयार अवैध पत्थर पटिया को बी तोड़कर नष्ट कर अवैध पत्थर तोड़ने के प्रयुक्त उपकरण को कब्जे में ले लिया। वन क्षेत्राधिकारी बृजेश पांडेय ने कहा कि क्षेत्र स्थित पहाड़ों पर अवैध खनन में शामिल माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अभियान जारी रहेगा। छापेमारी टीम में उप वन क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कुमार, अवधेश मिश्रा, राम प्रकाश यादव सहित तमाम वन कर्मी शामिल थे।
शिकारगंज। सोमवार की देर शाम क्षेत्र के अलीपुर भगड़ा गांव के पास से वन विभाग की टीम ने अवैध पत्थर बोल्डर लोड ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। ट्रैक्टर चालक मौका से फरार हो गया। इसके टीम ने पत्थर बोल्डर लदी ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया। इस दौरान टीम में वन क्षेत्राधिकारी बृजेश पांडेय समेत अन्य लोग शामिल रहे। संवाद