फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Stole jewelery worth lakhs by breaking into a jewelery shop

Chandauli News: आभूषण की दुकान में सेंध लगाकर लाखों के जेवरात चुराए

Thu, 18 Jan 2024 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Stole jewelery worth lakhs by breaking into a jewelery shop
सकलडीहा। कोतवाली के नई बाजार पुलिस चौकी के समीप मंगलवार की रात चोरों ने आभूषण की दुकान में सेंध लगाकर पांच लाख रुपये मूल्य के गहने चुरा लिए। बुधवार की सुबह चोरी का पता चला। व्यवसायी संतोष कुमार सेठ ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

क्षेत्र के महेसुआ गांव निवासी संतोष कुमार सेठ की नई बाजार में राधे आभूषण की दुकान है। मंगलवार की शाम वह दुकान बंद कर अपने घर पर चला गया। आधी रात बाद किसी वक्त चोरों ने पीछे से दीवार काटकर दुकान में घुस गए और आलमारी को तोड़कर उसमें रखा पांच किलोग्राम चांदी और सौ ग्राम सोने के साथ आलमारी में रखा नकदी भी चुरा ले गए। घटना की जानकारी दुकानदारों को बुधवार की सुबह हुई जिसके बाद आसपास की भीड़ जुट गयी। जिसके बाद 112 पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची नई बाजार पुलिस चौकी ने जांच पड़ताल कर तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं व्यापारियों का आरोप है कि अगर पुलिस चौकी रात में गश्त करती तो चोरी की घटना नहीं हुई होती। अभी 16 नवंबर को बरठी गांव निवासी रामेश्वर सेठ की चतुर्भजपुर बाजार में रामज्वेलर्स के छत के नीचे की दीवार काटकर चोर 15 हजार नकदी, तीन किलो चांदी और 50 ग्राम सोने के आभूषण चरा ले गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका। इस संबंध में सीओ रघुराज ने बताया कि चोरी की घटना को रोकने व चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed