फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sticks used in land dispute, 16 arrested

Chandauli News: जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, 16 गिरफ्तार

Fri, 29 Nov 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sticks used in land dispute, 16 arrested
धानापुर। क्षेत्र के लोकुआ गांव में बुधवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। सुलह-समझौता कराने पर सहमति नहीं बनी तो पुलिस ने दोनों पक्ष के 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, थाने में दोनों पक्षों को भड़काने के आरोप में चार के खिलाफ केस दर्ज कर सभी 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


लोकुआ गांव में विवादित जमीन की पैमाइश लिए तहसील में आवेदन दिया गया था। बुधवार को एक पक्ष के लोग खुद पैमाइश करने लगे, जिससे विवाद शुरू हो गया। कुछ देर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले गई। कुछ देर में दोनों पक्षों के समर्थक भी थाने पहुंच गए। सुलह समझौते के दौरान थाने पर कुछ लोग मामले को तूल देते हुए माहौल खराब करने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों से 12 आरोपियों के अलावा माहौल बिगाड़ने वाले चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि 16 लोगों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed