फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sticks in land dispute, three injured

जमीन के विवाद में चली लाठियां, तीन घायल

Wed, 12 Aug 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sticks in land dispute, three injured
इलिया। थाना क्षेत्र के तियरी गांव में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष के तीन लोगों को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का इलाज शहाबगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों के कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामेश्वर, प्रभु व रामदेव तीनों भाईयों में जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। रामेश्वर अपने दो भाइयों प्रभु व रामदेव से अलग रहता था। मंगलवार को जमीन बंटवारे को लेकर रामेश्वर की दोनों भाई प्रभु एवं रामदेव के बीच नोकझोंक हुई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से लाठी-डंडे निकल आए। इसके बाद जमकर हुई मारपीट में प्रभु (50) व रामदेव (30) व दूसरे पक्ष से रामेश्वर का पुत्र रामलखन (21) घायल हो गए। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed