फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   STF has apprehended Khalil, a cow smuggler with a reward of 50,000 rupees on his head.

Chandauli News: 50 हजार के इनामी गो-तस्कर खलील को एसटीएफ ने दबोचा

Mon, 09 Feb 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
STF has apprehended Khalil, a cow smuggler with a reward of 50,000 rupees on his head.
चंदौली। एसटीएफ उत्तर प्रदेश ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोवंश तस्करी के मामले में वांछित और 50 हजार के इनामी अभियुक्त खलील को रविवार को दिल्ली–कोलकाता हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और कई राज्यों में उसके गिरोह का नेटवर्क फैला हुआ था। गिरफ्तारी थाना सैयदराजा क्षेत्र के मिशलपुर स्थित डीग्घी गांव मोड़ के पास रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे की गई। खलील थाना सैयदराजा में दर्ज मुकदमा संख्या 38/2023 में वांछित था।
विज्ञापन

एएसपी एसटीएफ लखनऊ लाल प्रताप सिंह ने बताया कि खलील का एक संगठित गिरोह है, जो उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार से गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर असम और पश्चिम बंगाल भेजता था। उसका गिरोह गाजियाबाद, हरदोही, कुशीनगर तक फैला था। मार्च 2023 में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वह लगातार ठिकाने बदलता रहा और बिहार, हरियाणा, मुंबई, दिल्ली व अहमदाबाद में छिपकर रह रहा था। अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट और धारा 82/83 सीआरपीसी की कार्रवाई पहले ही हो चुकी थी। इनपुट मिलने पर एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर उसे चंदौली के सैयदराजा से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को थाना सैयदराजा में दाखिल कर दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed