फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   STF arrested a person carrying a reward of Rs 25 thousand

Chandauli News: एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

Wed, 15 Nov 2023 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
STF arrested a person carrying a reward of Rs 25 thousand
पीडीडीयू नगर। स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने मंगलवार को अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेड़वा अंडर पास से 25 हजार के इनामी और गैंगस्टर एक्ट में नामजद आरोपी विजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक विजेंद्र पर चंदौली के विभिन्न थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की काफी समय से तलाश थी। पूछताछ में विजेंद्र ने अपने गुनाह कबूल किए हैं। एसटीएफ ने बदमाश को अलीनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख्वाजा निवासी विजेंद्र यादव पर अलीनगर थाने में तीन और मुगलसराय, सैयदराजा और सकलडीहा में गोवध, लूटपाट आदि के छह मुकदमे दर्ज हैंं। चंदौली पुलिस ने उसपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। एसटीएफ के वाराणसी फील्ड इकाई के निरीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वस्त सूत्र से पता चला कि 25 हजार का शातिर अपराधी विजेन्द्र यादव पचपेड़वा अण्डरपास के पास ठहरा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से उसके पास से एक चार पहिया वाहन और पांच सौ रुपये बरामद किया। बताया कि उसे अलीनगर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी व्यापारी और किराना व्यापारी से लूट किया स्वीकार
-------------------
एसटीएफ निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी विजेंद्र यादव ने बताया कि उसका अपना एक गैंग है। यह अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या, लूट, मारपीट और पशु तस्करी जैसे अपराध करता है। इसके साथ ही वह साथियों के साथ मिलकर जिले के थाना सैयदराजा क्षेत्रान्तर्गत दुधारी पुल के पास दिनदहाडे सब्जी व्यापारी के साथ लूट और थाना सकलडीहा क्कस्बे में एक किराना व्यापारी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। पशु तस्करी में लिप्त था और यह वाराणसी के आस-पास से गोवंशीय पशुओं को खरीद कर बिहार में ले जाकर बेच दिया करता है। इसको प्रति चक्कर लगभग 20-25 हजार रूपये पशु तस्करी से प्राप्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed