{"_id":"5ed517448ebc3e909e0129d7","slug":"steel-bridge-of-karmnasa-will-be-completed-till-june-chandauli-news-vns527805078","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून तक पूरा हो जाएगा कर्मनाशा नदी पर स्टील का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौबतपुर में बन रहा स्टील का पुल।
- फोटो : CHANDAULI
Link Copied
सैयदराजा(चंदौली)। यूपी बिहार बॉर्डर पर नौबतपुर में कर्मनाशा नदी पर बने नए चार लेन के पक्के पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद आवागमन के लिए अस्थायी पुल से वाहन गुज रहे हैं। मगर यह पुल बारिश में बंद हो जाएगा। ऐसे में एनएचएआई क्षतिग्रस्त नए पक्के पुल के विकल्प के रूप में दो बिंदुुओं पर काम कर रहा है। एक तो ब्रिटिश काल के पुल की मरम्मत कर उसकी लोड टेस्टिंग कर ली है। दूसरे एक स्टील का पुल भी तैयार किया जा रहा है। इस पुल पर 13 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पिलर से लेकर गार्डर तक सब स्टील का होगा। इसके कुछ पार्ट्स जर्मनी से मंगाये जा रहे हैं। इसकी पायलिंग का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
बता दें ब्रिटिश काल के पुल को जर्जर होने के बाद वर्ष 2009 में कर्मनाशा नदी पर चार लेन का पक्का पुल बनाया गया लेकिन यह पुल 28 दिसम्बर 2019 में क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे यूपी और बिहार सहित पूर्वोत्तर के कई राज्यों का संपर्क कट गया था। तब आनन-फानन में नदी पर अस्थायी पुल जून 2020 तक के लिए बनाकर आवागमन तो शुरू कर दिया गया मगर बारिश में उसे बंद होने को लेकर आवागमन को लेकर संकट खड़ा हो गया था। ऐसे में एनएचएआई ने नए पक्के पुल के विकल्प के रूप में दो बिंदुओं पर काम करने का निर्णय लिए। इसमें एक ब्रिटिश काल के पुल को ठीक कर लोड टेस्टिंग के बाद आवागमन के लिए तैयार कर लिया गया है। इसकी क्षमता 160 टन की है। इस पुल से यूपी से बिहार की ओर वाहन जा सकेंगे। वहीं दूसरा पुल स्टील का तैयार कराया जा रहा है। इस पुल पर बिहार सबे यूपी की ओर वाहन आ सकेंगे। इसकी पायलिंग का काम तेजी से चल रहा है। पिलर से लेकर गार्डर तक इसमें स्टील का प्रयोग होगा। एनएचएआई के टेक्निकल मैनेजर नागेश सिंह ने बताया कि ब्रिटिश काल का पुल नदी पर उत्तर तरफ बना है जिस पर यूपी से बिहार की ओर वाहनों को जाने के लिए तैयार किया गया है। जबकि स्टील का पुल दक्षिण तरफ बनाया जा रहा है। यह दो लेन का होगा। इसकी चौड़ाई साढ़े आठ मीटर होगी जबकि लंबाई 100 मीटर होगी। इस पुल से बिहार से यूपी आने वालों के लिए चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।