फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Statues for 10 districts of Bihar and UP are being prepared in PDDU Nagar.

Chandauli News: पीडीडीयू नगर में तैयार हो रहीं बिहार और यूपी के 10 जिले के लिए मूर्तियां

Sun, 06 Oct 2024 03:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Statues for 10 districts of Bihar and UP are being prepared in PDDU Nagar.
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के नई बस्ती में तैयार मूर्तियां बिहार और यूपी के 10 जिले में विराजेंगी। यहां के कलाकार चंदौली ही नहीं, बिहार के बक्सर, भभुआ, सासाराम, औरंगाबाद, यूपी के गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र के लिए प्रतिमाएं बना रहे हैं।
विज्ञापन

नई बस्ती स्थित कुम्हार बस्ती में पांच परिवार ने 120 मूर्तियां अभी तक बनाई हैं। मूर्तियों केे पंडालों तक पहुंचाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। जिले में 275 से अधिक स्थानों पर दुर्गा की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। षष्ठी तिथि की रात में पंडालों में मां दुर्गा, माता सरस्वती, माता लक्ष्मी, प्रथम पूज्य गणेश और कुमार कार्तिकेय की मूर्ति स्थापित की जाएगी। नई बस्ती में संजय, बिल्लू, अजय, राजेश और विनोद का पूरा परिवार मूर्तियां तैयार करने में जुटा है। मां दुर्गा, माता सरस्वती, माता लक्ष्मी, गौरीनंदन गणेश, कुमार कार्तिकेय आदि की 120 सेट मूर्तियां तैयार की गई हैं। एक हजार से 30 हजार रुपये तक मूर्ति के सेट बिक रहे हैं।
विज्ञापन

मूर्ति कारीगर बूल्लू ने कहा कि सबसे ऊंची दुर्गा प्रतिमा 12 फीट की चौबेपुर भेजी गई है। इसके अलावा जिले के नौबतपुर, सकलडीहा, धानापुर सहित अन्य इलाकों में मूर्तियां जाएंगी। वहीं वाराणसी के चौबेपुर, फुलपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर के अदलहाट, चुनार, सोनभद्र जिले के कुछ स्थानों पर, बिहार के बक्सर, मोहनियां, दुर्गावती और भभुआ मूर्तियां जाएंगी। बताया कि सिक्स लेन निर्माण केे कारण मूर्ति निर्माण के लिए जगह की थोड़ी सी कमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed