फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   State workers on strike

हड़ताल पर रहे राज्य कर्मचारी

Wed, 23 Dec 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 23 Dec 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
State workers on strike
दस सूत्री मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर राज्य कर्मचारी मंगलवार को सांकेतिक कलमबंद हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन


दो दिवसीय हड़ताल  के पहले दिन सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने  कार्यालय परिसर में सभा कर अपने हक के लिए आवाद बुलंद करने के साथ ही समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। अंत में कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। 


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की भांति सभी भत्तों में समानता लाई जाए। नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए।

पूर्व में लागू नकदीकरण व्यवस्था को बहाल किया जाए। तकनीकी योग्यताधारी संवर्गों को न्यूनतम 4800 ग्रेड वेतन प्रदान किया जाए, जबकि गैर तकनीकी योग्यता वाले संवर्गों को जिनकी शैक्षिक योग्यता स्नातक है उन्हें 4600 ग्रेड वेतन स्वीकृत किया जाए।

उच्च पदों पर पदोन्नति के लिए परिवीक्षा अवधि पूरी तरह से समाप्त किया जाए। निजीकरण, आउटसोर्सिंग, ठेकेदारी व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त करते हुए नियमित पदों पर भर्ती की जाए।

ग्रुप डी की भर्तियों से रोक कटाई जाए और इस व्यवस्था के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों को नियमित भर्ती में वरीयता दी जाए। फील्ड कर्मचारियों को मोटरसाइकिल भत्ता प्रदान किया जाए। पोषद पद से उच्च पद पर विभागीय परीक्षा के आधार पर सीधी भर्ती के कोटे में 15 प्रतिशत पद भरे जाएं।

उक्त पदों पर उच्च पद शैक्षिक योग्यता प्राप्त कर्मचारियों को रखा जाए। अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने कहा कि प्रदेश में कार्यरत कर्मचारियों को वर्ष 2008 के छठे वेतन आयोग का आंशिक लाभ प्रदान किया गया है, लेकिन प्राप्त भत्तों में किसी भी प्रकार से केन्द्र से समानता नहीं प्रदान की गई थी।

कर्मचारियों को मकान किराया भत्ता, ग्रेड वेतन के आधार पर स्वीकृत किया जा रहा है, जबकि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। चेताया कि यदि जल्द कर्मचारियों की लम्बित मांगों पर विचार करते हुए उनका निस्तारण नहीं किया गया तो हम सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

परिवहन, राजस्व, सिंचाई, कोषागार, तहसील, चकबंदी और कृषि विभाग के  कर्मचारियों ने हड़ताल को समर्थन दिया।  इस मौके पर महेंद्र लाल श्रीवास्तव, आनन्द मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, अवधेश पाण्डेय, दुर्गेश, अजय यादव, तारकेश्वर यादव, विजेंद्र नारायण, श्रवण कुमार, गिरिश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed