फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   State government fails to stop harassment of women: Shehla

महिलाओं का उत्पीड़न रोकने में प्रदेश सरकार विफल: शहला

Thu, 24 Dec 2020 06:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
State government fails to stop harassment of women: Shehla
पीडीडीयू नगर। प्रदेश में चारों ओर अराजकता का माहौल है। महिलाओं का उत्पीड़न लगातार बढ़ रहा है। उन्नाव की घटना हो या हाथरस की, सभी घटनाओं में प्रदेश सरकार बेनकाब हो चुकी है। इसके बाद भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार कोई ठोस नीति नहीं बना रही है। यह बातें महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष (पूर्वी जोन) शहला अहरारी ने बृहस्पतिवार को नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष संगीता सिंह के आवास पर कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुछ पूंजीपतियों के लिए ही फैसले ले रही है। उसकी गलत नीतियों के कारण ठंडी में किसान दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। बावजूद इसके सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी और पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आम आदमी पार्टी के आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में कहा कि लोकतंत्र में यह अधिकार सभी को है। इसके पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस की महासचिव पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम पत्रक सौंपा। इस मौके पर वाराणसी की शहर अध्यक्ष रितु पांडेय, प्रदेश महिला उपाध्यक्षचंद्रकला पुष्कर, मधु राय, सुमन सिंह, उषा यादव, दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, रमेश सिंह, नवीन पांडेय, दशरथ चौहान, हनी सिंह, अंजू पांडेय, पूनम, चंदा, सुनीता, मुन्नी, पुष्पा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed