फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Start of examination between clutter

अव्यवस्था के बीच परीक्षा शुरू

Fri, 17 Mar 2017 01:25 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 17 Mar 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Start of examination between clutter
अपनी सीट देखते छात्र
जनपद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा गुरुवार को भारी अव्यवस्था के बीच शुरू हुई। पहले दिन जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मालती राय के सचल दस्ते ने पहली पाली में तीन छात्रों को दूसरी बार परीक्षा देने के मामले में केंद्र व्यवस्थापक को प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिले में 71570 के सापेक्ष दोनों पालियों में कुल 61942 परीक्षार्थी शामिल हुए। 9613 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी। सुबह पहली पाली में हिन्दी की परीक्षा में कुल 39620 के सापेक्ष कुल 33942 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। वहीं 5678 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह परीक्षा शुरू होने से पूर्व छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्रों पर अपना रोल नंबर ढूंढने में काफी मशक्कत करना पड़ा। खासकर वे परीक्षार्थी परेशान दिखे, जिनके प्रवेश पत्र में गड़बडिय़ां थी। जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में सचल दस्ते ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सकलडीहा में एक और डेढ़गांवा में दो छात्र दोबारा हाईस्कूल की परीक्षा देते हुए पकड़ा और उनपर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिया। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी प्रथम प्रश्न की परीक्षा हुई। इसमें कुल 31950 के सापेक्ष कुल 28015 परीक्षा शामिल हुए।  इसमें 3935 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी।  एक ओर जहां नकल रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी भाग दौड़ करते दिखे तो दूसरी ओर नकल माफिया भी परीक्षा केंद्रों पर अंदर ही अंदर सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed