{"_id":"60abda658ebc3e86621279ac","slug":"start-of-10-bed-post-cavid-ward-in-joint-hospital-chandauli-news-vns5911483154","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त चिकित्सालय में 10 बेड के पोस्ट कोविड वार्ड की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त चिकित्सालय में 10 बेड के पोस्ट कोविड वार्ड की शुरूआत
विज्ञापन

कोरोना के ठीक हो चुके मरीजों को दिक्कत होने पर किया जाएगा भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
चकिया। कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या में गिरावट के बाद अब पोस्ट कोविड मरीजों के इलाज की तैयारी शुरू कर दी गई है। पोस्ट कोविड वार्ड के जरिए कोरोना को मात देने वाले मरीजों को अगर किसी प्रकार की समस्या आती है तो यहां भर्ती कर उनका उपचार किया जाएगा। इसके लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय के एल- 2 हॉस्पिटल में दस बेड का पोस्ट कोविड वार्ड बनाया गया है।
कोरोना वायरस से ठीक होने वाले तमाम मरीजों में दोबारा से संक्रमण सहित अन्य समस्याएं आ रही है। इसकी आशंका को देखते हुए शासन ने जिला संयुक्त चिकित्सालय के एल 2 अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में 10 बेड का पोस्ट कोविड वार्ड बनाने का निर्देश दिया है। इस बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था रहेगी। इन पर भर्ती होने वाले मरीजों के लिए चिकित्सकीय उपचार के उत्तम व्यवस्था रहेगी। यहां कोविड अस्पताल में इलाज के दौरान ठीक होकर घर जा चुके मरीजों मे दोबारा दिक्कत मिलने पर रखकर इलाज किया जाएगा। इनके इलाज के लिए डॉक्टर की तैनाती की गई है। मरीजों के तनाव दूर करने के भी प्रबंध किए गए हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि पोस्ट कोविड वार्ड शासन के निर्देश पर बनाए गए हैं। इसके लिए दस बेड का पोस्ट कोविड वार्ड बना दिया गया है। उन्होंने बताया तैयारियां पूरी हो चुकी है। यहां ऑक्सीजन लेवल ठीक होने वाले मरीजों को रखा जाएगा।
रिपोर्ट -शीतला प्रसाद राय
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1300