{"_id":"635adf1f0c78a657d3577ed7","slug":"speeding-bike-collided-with-pole-two-killed-one-serious-chandauli-news-vns680872911","type":"story","status":"publish","title_hn":"Speeding bike collided तेज रफ्तार बाइक पोल से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Speeding bike collided तेज रफ्तार बाइक पोल से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक पोल से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर
सकलडीहा थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव के समीप हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सकलडीहा। कोतवाली के चतुर्भुजपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार की देर रात 10 बजे नई बाजार से तेज रफ्तार से आ रही बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। एक घायल की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के बहरवानी निवासी अमित चौहान (25), बबुआ चौहान (24) व मोनू चौहान (25) बाइक से नई बाजार से सकलडीहा रेलवे स्टेशन आ रहे थे। बाइक की रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित होकर चतुर्भुजपुर गांव के समीप सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों दूर जा गिरे। जिसके बाद अमित व बबुआ की मौके ओर मौत हो गई। जबकि मोनू चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जुटे ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां मोनू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। इस बाबत कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक पोल से टकरा गई थी। इनमें से दो युवकों की मौत हो गई, एक घायल है।