फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   speed havoc in chandauli varanasi two cousins riding bicycles were trampled by pickup one died and other is in critical condition

रफ्तार का कहरः बेकाबू पिकअप ने साइकिल सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

Thu, 24 Jun 2021 09:31 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Jun 2021 09:31 AM IST
सार

पड़ाव- रामनगर मार्ग पर दूसरी तरफ से आ रही बालू लदी पिकअप में साइकिल सवार दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया। जिससे साइकिल के पीछे बैठे सागर साहनी की मौत हो गयी। वहीं साइकिल चला रहे उसके चचेरे भाई दीपक साहनी की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
speed havoc in chandauli varanasi two cousins riding bicycles were trampled by  pickup one died and other is in critical condition
मृतक के रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी से सटे चंदौली जिले के मुगलसराय थाना अंतर्गत चौराहा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी तो वहीं उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। साइकिल सवार दोनों भाइयों को तेजरफ्तार पिकअप ने रौंदा था। हादसे में  एक युवक की मौत मौके पर हो गई वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

 
वाराणसी के प्रह्लाद घाट निवासी दीपक साहनी और सागर साहनी(20) रोज की भांति बृहस्पतिवार को भी टहलने निकले थे। वे रोजाना राजघाट पर टहलने जाया करते थे,  आज साइकिल होने की वजह से उन्होंने रामनगर स्थित चांदमारी ग्राउंड पर जाने का सोचा। इसी दौरान पड़ाव-रामनगर मार्ग पर चौरहट गांव के मछली मंडी के पास दूसरी तरफ से आ रही बालू लदी पिकअप में उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन


जिससे साइकिल के पीछे बैठे सागर साहनी की मौत हो गयी। वहीं साइकिल चला रहे  चचेरे भाई दीपक साहनी की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed