{"_id":"60d402688ebc3e2e0952c1db","slug":"speed-havoc-in-chandauli-varanasi-two-cousins-riding-bicycles-were-trampled-by-the-pickup-one-died-and-other-is-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहरः बेकाबू पिकअप ने साइकिल सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहरः बेकाबू पिकअप ने साइकिल सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर
Thu, 24 Jun 2021 09:31 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 24 Jun 2021 09:31 AM IST
सार
पड़ाव- रामनगर मार्ग पर दूसरी तरफ से आ रही बालू लदी पिकअप में साइकिल सवार दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया। जिससे साइकिल के पीछे बैठे सागर साहनी की मौत हो गयी। वहीं साइकिल चला रहे उसके चचेरे भाई दीपक साहनी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
मृतक के रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी से सटे चंदौली जिले के मुगलसराय थाना अंतर्गत चौराहा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी तो वहीं उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। साइकिल सवार दोनों भाइयों को तेजरफ्तार पिकअप ने रौंदा था। हादसे में एक युवक की मौत मौके पर हो गई वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
वाराणसी के प्रह्लाद घाट निवासी दीपक साहनी और सागर साहनी(20) रोज की भांति बृहस्पतिवार को भी टहलने निकले थे। वे रोजाना राजघाट पर टहलने जाया करते थे, आज साइकिल होने की वजह से उन्होंने रामनगर स्थित चांदमारी ग्राउंड पर जाने का सोचा। इसी दौरान पड़ाव-रामनगर मार्ग पर चौरहट गांव के मछली मंडी के पास दूसरी तरफ से आ रही बालू लदी पिकअप में उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन
जिससे साइकिल के पीछे बैठे सागर साहनी की मौत हो गयी। वहीं साइकिल चला रहे चचेरे भाई दीपक साहनी की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया है।
विज्ञापन