फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   speed as fast Age as low

उम्र जितनी कम रफ्तार उतनी तेज

Tue, 01 Dec 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 01 Dec 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
speed as fast Age as  low
एंड्रायड बाइकर्स के लिए  यातायात माह के कोई मायने नहीं है।
विज्ञापन


इनकी जितनी कम उम्र है, उतनी तेज बाइक  दौड़ा रहे हैं। ये राहगीरों के लिए परेशानी खड़ी करते रहते हैं। इन पर कोई कार्रवाई भी नहीं होती।
ये गलती होने के बावजूद मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। स्पीड के साथ प्रेशर हार्न की आवाज सुनकर लोग चिहुंक जाते हैं।
  जीटी रोड पर ट्रैफिक पुलिस यातायात माह में बड़े वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा व दुर्घटना रहित सड़क बनाने का पाठ पढ़ाती रही, तो दूसरी तरफ एंड्रायड बाइकर्स अपनी रौ में चलते हैंे।

हर साल नवंबर माह में लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात परिचालन सही रखने के लिये पाठ पढ़ाया जाता है। ट्रक, ट्रैक्टर, बस, आटो, टैंकरों के अलावा अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के टिप्स दिये जाते हैं।

 इन सब के अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूलों व अन्य संस्थानों में गोष्ठी आयोजित की जाती है। जहां यातायात से संबंधित अधिकारी नियमों की जानकारी देते हैं।

लेकिन नगर के अंदरूनी हिस्सों में तेज गति सेेे बाइक चलाने वालों पर इनका नियंत्रण नहीं रह जाता है।

 राह चलते लोग इनकी रफ्तार देख साइड होने में ही भलाई समझते हैं। वहीं कुछ बाइकों में तो प्रेशर हार्न इतनी तेज होता है कि लोगों की धड़कनें बढ़ जाती हैं।


लोग एकटक बाइकर्स को ही देखते रह जाते हैं।नगर के गल्ला मंडी मैनाताली रोड पर आये दिन बाइकर्स व राहगीरों में विवाद होता रहता है। ऐसे बाइकर्स के लिए रोड ब्रेकर्स बेमतलब है।

बिना हेलमेट के चलना इनकी आदत है। नये नये माडल की बाइकें रखते हैं। पुलिस को और सब चीजों के साथ साथ इन बाइकर्स पर नजर जरूर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed