फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special trains will run from Patna and Darbhanga to Anand Vihar

Chandauli News: पटना और दरभंगा से आनंद विहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Tue, 09 Dec 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run from Patna and Darbhanga to Anand Vihar
इंडिगो फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों की दिक्कत को देखते हुए रेलवे की ओर से लागातर ऑन डिमांड ट्रेन चलाई जा रही है। पटना और दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए दो-दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 02395 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन पटना से 09, 11 एवं 13 दिसंबर की रात 20:30 बजे खुलकर दानापुर, आरा, बक्सर होते हुए 23:30 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचगेगी।
विज्ञापन

यहां से चलकर अगले दिन 15: 00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02396 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल 10, 12 एवं 14 दिसंबर को आनंद विहार से 19:00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 10:10 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी और दोपहर 14.00 बजे पटना पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ट्रेन नंबर 02309 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन पटना से 10, 12 एवं 14 दिसंबर की रात 20:30 बजे खुलकर 23:30 बजे पीडीडीयू होते हुए अगले दिन 15:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 02310 स्पेशल ट्रेन 11, 13 एवं 15 दिसंबर को आनंद विहार से 19:00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 10:10 बजे पीडीडीयू होते हुए 14.00 बजे पटना पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 05563 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन दरभंगा से 10, 11, 13 और 14 दिसंबर की शाम 18:15 बजे खुलकर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर होते हुए अगले दिन 21.15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05564 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 12, 13, 15 एवं 16 दिसंबर को 00.05 बजे खुलकर रात 23.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 05565 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन दरभंगा से 09 और 12 दिसंबर को 18.15 बजे खुलकर अगले दिन 21.15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05566 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 11 एवं 14 दिसंबर की रात 00.05 बजे खुलकर रात 23.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी। हालांकि दरभंगा से खुलने वाली दोनों ट्रेनें अप और डाउन दिशा में पीडीडीयू जंक्शन से होकर नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed