फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special trains are running slower than MEMU

Chandauli News: मेमू से भी धीमी गति से चल रही हैं स्पेशल ट्रेनें

Thu, 12 Jun 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Special trains are running slower than MEMU
पीडीडीयू नगर। यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, लेकिन अधिक पैसे देने के बाद भी स्पेशल ट्रेनों से यात्री समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे है। बुधवार को 04087 पटना नई दिल्ली समर स्पेशल पटना से 10 बजे के बजाय 11:20 बजे खुली और 17:44 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। ट्रेन ने साढ़े पांच घंटे का समय लिया।
विज्ञापन


ट्रेन ने 220 किमी की दूरी 5:41 घंटे में तय की। 05557 रक्सौल-मुंबई ट्रेन रात में 01:05 बजे के बजाय 12:57 बजे पटना से खुली और शाम 18:41 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। ट्रेन ने 06:41 घंटे का समय लिया। वहीं पटना-पीडीडीयू मेमू बुधवार को 12:35 बजे के बजाय 13:32 बजे पटना से खुली और रात 20:35 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। इसने भी साढ़े छह घंटे का समय लिया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि ट्रेनों के परिचालन में कई बातों का ख्याल रखा जाता है। विशेष कर सुरक्षा और संरक्षा महत्वपूर्ण होती है। रेलवे की कोशिश है कि ट्रेन समय से गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed