फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP workers planted paddy on the road

जल भराव से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर रोपा धान

Mon, 22 Jun 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
SP workers planted paddy on the road
पड़ाव। रामनगर पड़ाव मार्ग पर सेमरा गांव के समीप रास्ता खराब होने और जल भराव से नाराज होकर सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धान की रोपाई की। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर में सपा कार्यकर्ता सड़क पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने सड़क पर बने गड्ढे में हुए जलभराव के बीच धान की रोपाई की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि तीन माह के भीतर ही मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। यदि मानक के अनुरूप काम किया गया होता तो जनता का पैसा पानी में बर्बाद नहीं होता। कहा कि प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। फालतू के मुद्दों की ओर ध्यान भटकाया जा रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश जारी किया था लेकिन यह दावा हवा हवाई साबित हुआ। धान रोपाई में वीरेन्द्र यादव प्रधान, विशाल सिंह, गोलू उपाध्याय, विकास पटेल, बाबी खान, लाल बाबू सिंह, इकराम पठान, शहबाज खान, सकलैन पठान, मोहम्मद अहमद, संजय यादव, पप्पू सेठ, प्रमोद यादव, छोटे लाल चौहान रहे।
विज्ञापन

कमालपुर। डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने खेत में रस्सी के सहारे ट्रैक्टर खींच कर प्रदर्शन किया। सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका के नेतृत्व में एवती गांव में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि भाजपा सरकार की विफलता के कारण तेजी से पेट्रोल व डीजल के दामों में बढोत्तरी हो रही है। इससे किसानों को खेती किसानी में दिक्कत हो रही है। बारिशके बाद खेतों में धान की रोपाई शुरू हो गई है, लेकिन डीजल महंगा होने से खेतों की जुताई में दिक्कत हो रही है। महंगा डीजल होने से ट्रांसपोर्टरों ने भाड़ा डेढ़ से दोगुना तक बढ़ा दिया है। इसके पूर्व सपा नेताअें ने खेत में ट्रैक्टर को रस्सी के सहारे खींच कर विरोध जताया। इस मौके पर अजीत ,सत्या, विनोद सिंह, केपी यादव, मनोज मौर्या रहे।

पीडीडीयू नगर। सपा कार्यकर्ताओं की बैठक नगर के अलीनगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें लखनऊ के हजरतगंज में प्रदर्शन के दौरान विरोध करने पर पुलिस बल का प्रयोग किए जाने की निंदा की गई। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव ने कहा कि लखनऊ के हजरतगंज में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने पढ़ाई नहीं तो फीस नहीं के तर्ज पर गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर उनको गिरफ्तार किया गया। कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग की। बैठक में पेट्रो मूल्यों में वृद्धि पर नाराजगी जताई। बैठक में एलबीएस पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप यादव, धीरज यादव, रामदास यादव, प्रिंस मिश्रा ,अजय सिंह, मनोज मास्टर प्रदीप गोल्ड रहे।संवाद
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2800
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed