फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP took out march on foot, awakened the sense of trust in the people

एसपी ने पैदल मार्च निकाल लोगों में जागृत की विश्वास की भावना

Thu, 22 Apr 2021 07:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
SP took out march on foot, awakened the sense of trust in the people
चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष, सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के मद्देनजर एसपी अमित कुमार ने बृहस्पतिवार को जनपद के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने फ्लैग मार्च कर लोगों में विश्वास की भावना जागृत की। आह्वान किया कि लोग बिना भय के निष्पक्ष होकर चुनाव में भाग लें और मतदान करें। इस दौरान एसपी कई जगह चौपाल व गोष्ठी के जरिए ग्रामीण मतदाताओं से रूबरू हुए। उन्होंने ग्रामीणों से जनपद में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की गुजारिश की। कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह व उन्माद फैलाने वालों के बारे में तत्काल 112 नंबर या संबंधित थाना प्रभारी को सूचित करें। पुलिस प्रत्येक जनपदवासी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध व सक्रिय है। साथ ही जनता से आपसी सद्भाव, शांति व सौहार्द बनाये रखने, किसी भी तरह के लालच व बहकावे में न आने व भयमुक्त होकर स्वेच्छा से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जारी निर्देशों का पालन करते हुए मतदान करने की अपील की। कहा कि यदि किसी भी प्रत्याशी या उसके समर्थकों द्वारा किसी अनैतिक कार्य, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने, शराब बांटने या गांव के लोगों को दवाब में लेकर वोट डलवाने की सूचना मिली तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अंत में उन्होंने मातहतों को कोरोन प्रोटोकॉल का पालन कराने व आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed