फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP suspended two constables involved in animal smuggling and lodged a case

Chandauli News: पशु तस्करी में लिप्त दो सिपाहियों को एसपी ने किया निलंबित, दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 30 May 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
SP suspended two constables involved in animal smuggling and lodged a case
चंदौली। एसपी आदित्य लांग्हे ने पशु तस्करी में लिप्त सैयदराजा और चकरघट्टा थाने के दो सिपाहियों को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ सैयदराजा थाने में भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। एसपी को लगातार चकरघट्टा थाने में डायल-112 पर तैनात सतेन्द्र यादव और सैयदराजा थाने में तैनात आरक्षी अजय पटेल के बारे में पशु तस्करी में संलिप्तता की जानकारी मिल रही थी। इसके बाद उन्होंने शिकायत की जांच कराई। प्रारंभिक जांच में दोनों दोषी पाए गए।
विज्ञापन

एसपी आदित्य लांग्हे को इस बात की शिकायत मिली थी कि चकरघट्टा और सैयदराजा थाने के दो सिपाही पशु तस्करी में शामिल हैं। जब एसपी ने उनके क्रियाकलापों की जांच कराई गई तो दोनों के खिलाफ आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसपी में तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित कर दिया। साथ ही दोनों के खिलाफ सैयदराजा थाने में मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। एसपी कार्यालय की तरफ से जारी जानकारी में बताया गया है कि सैयदराजा थाने से संबंधित पशु तस्करी का मामला संज्ञान में आया था। जिसकी प्रारंभिक जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया आरक्षी सतेन्द्र यादव और अजय पटेल दोषी पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए गए दोनों आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी ने बताया कि दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। भ्रष्टाचार और अवैध कार्यों में संलिप्त पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed