फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP removed Naubatpur picket, seven constables present in line

Chandauli News: एसपी ने नौबतपुर पिकेट हटाई, सात सिपाही लाइन हाजिर

Mon, 29 Jul 2024 03:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
SP removed Naubatpur picket, seven constables present in line
सैयदराजा। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे ने बिहार सीमा पर नौबतपुर में स्थित पुलिस पिकेट की व्यवस्था खत्म कर दी। साथ ही यहां बने वाहन यार्ड पर पीएसी और वायरलेस ऑपरेटर की तैनाती की है। वहीं, सैयदराजा थाने पर तैनात सात सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इस संबंध में बताया गया कि सिपाहियों का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। हालांकि इसे बलिया कांड के बाद सीमा पर वसूली से जोड़कर देखा जा रहा है। बलिया में ट्रकों से बड़े पैमाने पर वसूली का खुलासा होने के बाद जिले की पुलिस अधिकारी भी चौकन्ना हो गए हैं। शनिवार की रात एसपी ने बिहार सीमा पर स्थित नौबतपुर पिकेट का निरीक्षण किया था। इसके बाद रविवार को एसपी ने नौबतपुर में पिकेट की व्यवस्था समाप्त कर दी। वहीं, पिकेट पर लगे सीसी कैमरों वायरलेस नेटवर्क को संभालने के लिए पुलिस लाइन से ऑपरेटर की तैनाती की। इसके अलावा पिकेट के पास स्थित यार्ड के वाहनों की सुरक्षा के लिए पीएसी की तैनाती की गई है। यही नहीं, एसपी ने सैयदराजा थाने पर तैनात अजय सिंह, विनय सिंह, अमित कुमार पाल, अमित मिश्रा, मनोज कश्यप, महाराणा प्रताप और कृष्ण कुमार सिंह समेत सात सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। सैयदराजा थाना प्रभारी मुकेश तिवारी ने बताया कि सातों सिपाहियों की थाने पर तैनाती की तीन साल की अवधि पूरी हो चुकी है। एसपी के निर्देश पर उन्हें रिलीव करके पुलिस लाइन में आमद कराने के लिए कहा गया है। हालांकि सिपाहियों के लाइन हाजिर करने के मामले को सीमा पर वसूली से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed