{"_id":"6a57e3bbe1bd64dedc04fe50","slug":"sp-mp-met-the-victims-family-and-demanded-compensation-chandauli-news-c-189-1-svns1013-151453-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पीडि़त परिवार से मिले सपा सांसद, मुआवजे की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पीडि़त परिवार से मिले सपा सांसद, मुआवजे की मांग की
विज्ञापन
पड़ाव के डांडी में बलदेव यादव के परिजनों को ढांढस बंधाते सपा सांसद वीरेंद्र सिंह। संवाद
दुलहीपुर। पीडीडीयू नगर में प्राचीन काली मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान गुंबद गिरने से बलदेव यादव की मौत के मामले में बुधवार को चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह डाड़ी गांव स्थित उनके घर पहुंचे।
उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और सहयोग का भरोसा दिलाया।
सांसद ने परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर ही सांसद वीरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने मांग की कि बलदेव यादव के परिजनों को कृषि दुर्घटना बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के बिना और लापरवाहीपूर्वक कराई गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। इस दौरान चंद्रशेखर यादव, औसाफ अहमद गुड्डू, मुसाफिर चौहान, सुदामा यादव, नफीस अहमद, अमरनाथ जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, आनंद सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।