फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   up will be a good state

विकास से बनेगा उत्तम प्रदेश  

Wed, 16 Mar 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Wed, 16 Mar 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
up will be a good state
समाजवादी दिवस में मंचासीन पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ।
सपा ने चुनाव के वक्त जो भी वादे किए उसे समय से पूरा किया। आज तक सूबे की कोई भी सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतर सकी है। विकास कार्यों से आज प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की दिशा में अग्रसर है। यह सूबे के मुखिया अखिलेश यादव की सोच का परिणाम है। उक्त विचार पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने मंगलवार को मंडी समिति में आयोजित समाजवादी दिवस कार्यक्रम में व्यक्त किए। 
विज्ञापन

इस अवसर पर विश्वकर्मा ने  कहा कि सपा सरकार ने मुफ्त पढ़ाई के साथ मुफ्त दवाई की व्यवस्था की है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार से सहायता नहीं मिलने के बाद भी अपने संसाधनों के बल पर प्रदेश में विकास कार्य तेजी से किए। श्रम विभाग की ओर से साइकिल वितरण योजना, स्वास्थ्य विभाग की 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं चालू की गईं। यही नहीं महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए अखिलेश सरकार ने तमाम ऐसे पहल किए हैं। पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि सपा सरकार तमाम ऐसी योजनाओं का संचालन कर रही है। इस अवसर पर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम, एसपी अमित वर्मा, सीएमओ डा. आरएन सिंह सहित तमाम अधिकारियों ने अपने विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पीडी शशिमौलि मिश्रा ने मुख्यमंत्री के भेजे गए संदेश को पढ़कर सुनाया। इस दौरान रमेश जादूगर ने अपनी कला के माध्यम से कृषि विभाग की योजनाओं का प्रदर्शन किया। इसके बाद श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों में साइकिल, समाज कल्याण विभाग की ओर से समाजवादी पेंशन का चेक, सेवायोजना विभाग की ओर से कौशल विकास प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। वहीं विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए गए थे। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, बाबूलाल यादव, संतोष यादव, परवेज अहमद, चंद्रभानु यादव, संतोष कुमार,  जयप्रकाश प्रकाश यादव,   नफीस अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed