फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP made Tejnarayan Singh the candidate of zip president

सपा ने तेजनारायण सिंह को बनाया जिपं अध्यक्ष का प्रत्याशी

Wed, 16 Jun 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
SP made Tejnarayan Singh the candidate of zip president
पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी ने तेजनारायण सिंह यादव को चंदाली जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है। इसकी घोषणा मंगलवार को पीडीडीयू नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने किया। तेजनारायण सिंह यादव नियामताबाद ब्लॉक के सेक्टर चार से जिला पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन

नियामताबाद विकासखंड के बौरी ग्राम निवासी तेज नारायण सिंह यादव पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के भतीजे हैं वह पिछले कई वर्षों से सपा से जुड़े हुए हैं। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी को पिछले दिनों हुए पंचायत चुनाव में सपा को ताकत देने का काम किया जिससे उत्तर प्रदेश में विकास को गति दिया जा सके। हम अपने जनपद में सत्ताधारी दल के छल बल और बाहुबल को परास्त करने का काम करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर बब्बन सिंह चौहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल ,सुदामा यादव,परवेज अहमद जोखू, औसाफ गुड्डू, चकरू यादव चंद्रशेखर यादव, मुलायम सिंह यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद रामकिसुन यादव ने कहा कि प्रदेश के पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब मिला है। चंदौली को धनबल बाहुबल को मुक्त कराने का सपा अभियान चलाएगी। कुछ निर्दलीय हमारे साथ खड़े हैं। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि तेज नारायण सिंह यादव का जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर प्रत्याशी के रूप में चुने जाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई देते हैं। भाजपा के सारे दांव पेच को धता बताकर हमारी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed