{"_id":"67b23754762055ab61047856","slug":"sp-drm-commandant-took-charge-of-security-at-the-station-chandauli-news-c-20-1-vns1032-891404-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एसपी, डीआरएम, कमांडेंट ने स्टेशन पर संभाली सुरक्षा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एसपी, डीआरएम, कमांडेंट ने स्टेशन पर संभाली सुरक्षा की कमान
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दिल्ली में शनिवार की रात हुए हादसे के बाद पीडीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। डीआरएम राजेश गुप्ता, एसपी आदित्य लांग्हे और वरीय मंडल सुरक्षा अधिकारी जेतिन बी राज समेत आला अधिकारियों ने पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंच कर व्यवस्था संभाल ली है। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जाने तथा वहां से आने वालों की भीड़ बढ़ते ही स्टेशन पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई। ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
शनिवार और रविवार की छुट्टी के कारण प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले यात्रियों की भीड़ एकबारगी फिर बढ़ गई है। शुक्रवार की रात से ही प्रयागराज जाने वालों की भीड़ अचानक बढ़ गई है। शनिवार की रात स्टेशन पर ज्यादा भीड़ पहुंची। इस बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसा हो गया। इसके बाद पीडीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। माघ पूर्णिमा के बाद स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए बाहर से आए अधिकारी लौट गए थे, लेकिन शनिवार को नई दिल्ली में हुए हादसे के बाद अधिकारियों को वापस बुला लिया गया। स्टेशन पर भीड़ अनियंत्रित न हो, इसके लिए आरपीएफ, जीआरपी, वाणिज्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही स्वास्थ्य, सिग्नल, कैरेज सहित अन्य विभागों के कर्मियों को भी भीड़ प्रबंधन में लगा दिया गया है। रविवार की सुबह स्टेशन पर जाने वाले बेटिकट यात्रियों को बाहर ही रोक दिया गया। डीआरएम राजेश गुप्ता, कमांडेंट जेतिन बी राज, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक मोहम्मद इकबाल सहित अन्य अधिकारियों की टीम स्टेशन पर पहुंच गई और भीड़ प्रबंधन में जुट गई। वहीं दोपहर लगभग 12 बजे एसपी आदित्य लांग्हे, एएसपी कृष्ण मुरारी शर्मा, सीओ आशुतोष भी पहुंचे और स्टेशन पर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
एसपी आदित्य लांग्हे का कहना है कि आरपीएफ, जीआरपी, सिविल पुलिस के साथ ही पीएसी की भी ड्यूटी लगाई गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए अनाउंसिंग सिस्टम सही हो, फुट ओवरब्रिज पर ज्यादा भीड़ न हो, सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों को रोका जाए और प्लेटफॉर्म पर भीड़ न हो, इसकी व्यवस्था की जा रही है। उधर, मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रविवार को सुबह करीब आठ बजे स्टेशन के मुख्य गेट पर खड़े होकर भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था देखने लगे। उन्होंने स्टेशन में प्रवेश करने वाले यात्रियों का टिकट देखा और रेलवे की व्यवस्था के बारे में बात कर फीड बैक लिया। उन्होंने प्लेटफाॅर्म पर भी भ्रमण कर यात्रियों से बात की और व्यवस्था के बारे में फीड बैक लिया।