फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP District President distributed the responsibility among the office bearers

सपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों में बांटी जिम्मेदारी

Sun, 07 Nov 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
SP District President distributed the responsibility among the office bearers
चंदौली। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों में जिम्मेदारी बांटी। उन्हें उनके दायित्वों का बोध भी कराया।
विज्ञापन

कहा कि पार्टी के सिपाहियों के कंधों पर ही जीत का दारोमदार टिका हुआ है। चुनाव जीतने के लिए सबसे बड़ी ताकत वोट है। इसलिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को देखते हुए नियुक्त सेक्टर पर्यवेक्षक सेक्टर प्रभारियों के कामकाज की निगरानी करेंगे। साथ ही संगठन को इसकी रिपोर्ट देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने व त्रुटियों को दुरूस्त कराने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने गठबंधन के साथी सुभासपा के जिलाध्यक्ष बबलू राजभर, भागीदारी संकल्प मोर्चा के जिलाध्यक्ष शोभनाथ प्रजापति, जनवादी पार्टी के महासचिव त्रिभुवन चौहान व भाकपा माले के किस्मत यादव का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, बाबूलाल यादव, रविंद्र प्रताप सिंह, संजीव सिंह, सुजीत कन्नौजिया, रामजन्म यादव, शशिकांत भारती, दिलीप पासवान, राजनाथ यादव, जमील अहमद, जोखू सिद्दीकी, राजा खां रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed