फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP did agitation

सपा ने किया प्रदर्शन

Sat, 29 Aug 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 29 Aug 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
SP did agitation
महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कटेसर ग्राम पंचायत में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने गांव में जुलूस निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि बढ़ रही महंगाई पर रोक नहीं लगी, तो सपाजन उग्र आंदोलन करेंगे।


इसके पूर्व हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का वादा कर केंद्र में सत्तासीन हुई लेकिन अन्य वादों की तरह नरेन्द्र मोदी का यह वादा भी झूठ निकला।

सरकार गठन के बाद से लगातार महंगाई बढ़ रही है।

यही नहीं मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। प्रधानमंत्री जहां सिर्फ विदेशी दौरों में मस्त हैं, तो उनके मंत्री गलत बयानी कर रहे हैं। दूसरी तरफ महंगाई बेलगाम होती जा रही है।

विशेष कर दाल और प्याज की कीमत पर तो अंकुश ही नहीं रह गया है। महंगाई की वजह से गरीबों की थाली से दोनों ही चीजें गायब हो गई है।

ऐसा नहीं है कि महंगाई का लाभ किसानों को मिल रही है बल्कि बिचौलियों की वजह से महंगाई बेलगाम हो रही है। बिचौलियों पर रोक लगाने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल है।

इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने हाथों में महंगाई पर रोक लगाओ, केंद्र सरकार हाय हाय, खाद्य मंत्रालय हाय हाय, मोदी बताओ अच्छे दिन कब आएंगे आदि नारे लिखे तख्तियां लेकर जुलूस निकाला और पूरे गांव का भ्रमण किया।

 इसके बाद पंचायत भवन के समीप पहुंच कर सभा की और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस और सभा में अमित यादव, अखिलेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, अरुण ओझा,   बसंत यादव, कल्लू याद व, हरिओम, तालिम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed