{"_id":"f0a7e261ae40b56f5f3fef6898774433","slug":"sp-celebration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाजनों ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाजनों ने मनाया जश्न
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Mon, 16 Mar 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सपा सरकार की सफलता के तीन वर्ष पूरे होने पर पूर्व ब्लाक
विज्ञापन
प्रमुख बाबूलाल यादव एवं औशाफ अहमद गुड्डू के संयुक्त नेतृत्व में केक
काटकर कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई।
इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सरकार की सफलता पर प्रदेश सरकार के मुखिया अखिलेश यादव को बधाई दी गई। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख व वरिष्ठ सपा नेता बाबूलाल यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता से जो भी वादा किया था वह पांच वर्ष के विकास कार्य को तीन वर्ष में पूरा करके दिखाया है लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा के 73 सांसद उत्तर प्रदेश से दिया, विकास के नाम पर भाजपा ने केवल एक गांव दिया है।
जब भी सपा सरकार विकास के लिए हर विधानसभा में प्रत्येक विधायक को 8 लोहिया समग्र गांव दिया है। वहीं विकास के नाम पर केंद्र की सरकार यूपी के साथ सैतेला व्यवहार कर रही है। जिला पंचायत सदस्य औशाफ अहमद गुड्डू ने कहा कि सांसद द्वारा चुने गए गांव में अभी तक कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। सरकार द्वारा चयनित समग्र लोहिया गांव में विकास कार्य दिखाई दे रहा है।
कार्यक्र म में राजकुमार जायसवाल, सुरेंद्र यादव, बैजनाथ यादव, रामा यादव, मोहन प्रधान एवं आफताब आदि मौजूद रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार समाजवादी पार्टी की जनहितकारी सरकार ने आम जनता के विकास के लिए तमाम काम किए हैं तथा अपने वायदों को पूरा कर चुकी है।
उक्त विचार प्रदेश की सपा सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर चकिया वन विश्राम गुह में समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताआें ंको संबोधित करते हुए जिला महासचिव मुश्ताक अहमद खां ने व्यक्त किए। उन्हाेंने प्रदेश की सपा सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि समाजवादी पेंशन, कृषि दुर्घटना योजना, एंबुलेंस सेवा, फ्री दवा, लैपटाप वितरण जैसे कार्य किए हैं जिससे आम आदमी को सीधा फायदा पहुंचा है। बैठक में समादउ्उीन, हनुमान यादप, रामआशीष यादव, उदय नारायण यादव, गुलाम अहमद, मु. युसूफ, नागेंद्र, संतोष सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धानापुर संवाददाता के अनुसार समाजवादी मजदूर सभा के जिला ईकाई की बैठक रविवार को जूनियर हाईस्कूल शहीद गांव में हुई जिसमें प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर सरकार को बधाई दी गई व उनकी उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने का आहवान किया गया। इस अवसर पर महेन्द्र पांडेय, राजू यादव, शंभू, दिलदार, नारद यादव, प्यारे लाल, जुल्फिकार , रामविलास आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सूर्यनाथ सिंह व संचालन छोटे लाल ने किया।