फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sonnagar director did window trolling from PDDU

Chandauli News: पीडीडीयू से सोननगर डायरेक्टर ने की विंडो ट्रोलिंग

Wed, 14 Jun 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sonnagar director did window trolling from PDDU
ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर 15 जून से मालगाडियों के सामान्य परिचालन की तैयारिया तेजी पर है। इसी क्रम में मंगलवार को दूसरे दिन डायरेक्टर प्रोजेक्ट प्लानिंग पंकज सक्सेना ने न्यू डीडीयू से न्यू सोननगर तक डीएफसीसी लाइन पर विशेष ट्रेन से विंडो ट्रोलिंग की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों की गहनता से पड़ताल की। वहीं सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और एसएंडटी के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ईस्टर्न डीएफसीसी पर डगमगपुर से चिरैलापौथु तक डीएफसीसी की लाइन पूरी तरह तैयार है। डीडीयू से चिरैलापौथू तक मालगाड़ियों का परिचालन किया भी जा रहा है। डगमगपुर से पीडीडीयू तक नई लाइन बिछाई गई। यही नहीं डीएफसीसी को वर्तमान रेलवे ट्रैक से इंटरलाकिंग किया गया। 15 जून से इस पर मालगाड़ियों के सामान्य परिचालन की तैयारी की गई है। इसी के तहत डॉयरेक्टर प्रोजेक्ट प्लानिंग पंकज सक्सेना और मुख्य महाप्रबंधक डीडीयू अतुल कुमार के साथ रेलवे बोर्ड यातायात सुरक्षा अभियान के तहत डीएफसी ट्रैक का निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होंने न्यू दुर्गावती से न्यू सोननगर पुश ट्राली में बैठकर डीएफसी के रेलवे ट्रैक का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ महाप्रबंध विद्युत अशोक वर्मा, जेके सिंह, अखिलेश कुमार, सुमित कुमार और प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed