फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sold Bibi's jewelry then went to the house, do not know when to reach

बीबी के गहने बेचा तब घर के लिए चला, कब तक पहुंचेंगे पता नहीं

Tue, 26 May 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sold Bibi's jewelry then went to the house, do not know when to reach
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन से रोजगार बंद हुआ। कुछ दिनों तक तो जो पैसे बचे थे, उससे काम चलता रहा। धीरे-धीरे पैसे खत्म हो गए। खाने की दिक्क्त होने लगी। मकान मालिक भी किराए के लिए पेरशान करने लगा। कोई उधार देने को तैयार नहीं था। आखिर पत्नी ने जब गहने बेचे तो आंखों आंसू झलक पड़ें। पैसे खत्म होने के बाद कुछ ने घर के सामान बेच दिए। जिंदगी को संवारने का सपना देख कर महानगरी आए श्रमिकों को हाथ झाड़ कर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुंबई से पश्चिम बंगाल के आसनसोल के लिए चले प्रवासी श्रमिक असहुल ने बताया कि लॉकडाउन ने बर्बाद कर दिया। बताया कि पांच वर्ष पहले वह मुंबई गया था। आर्टिफिशियल गहने बनाने का काम शुरू किया। अच्छी कमाई हो रही थी। तीन वर्ष पहले शादी हुई। पत्नी और बच्चे घर पर थे। उन्हें पैसा भेजता था। लॉकडाउन लागू होते ही काम बंद हो गया। मांग कर खाने की नौबत आ गई। घर वापस जाने के लिए पैसे नहीं थे। ऐसे में पत्नी ने अपने गहने बेचे और पैसे भेजे। इसके बाद ट्रक से घर के लिए निकला हूूं। कब तक पहुंचूंगा पता नहीं। बंगाल के ही नयन खान मुंबई के गोरेगांव में रहकर मजूदरी करता था। वह तीन वर्ष पहले दोस्तों के साथ मुंबई गया था। वह पैसा कमाकर घर वालों की सहायता करना चाहता था। प्रति माह पैसे भी भेजता था। लॉकडाउन के बाद काम मिलना बंद हो गया। किराए के रूम पर रहता था और किराया देने के लिए पैसा नहीं थे। ऐसे में घर का सामान मकान मालिक को बेच दिया। इससे कुछ पैसे मिले और उस पैसे से घर जाने का जुगाड़ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed