फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Social distance is not being followed

सामाजिक दूरी का नहीं किया जा रहा पालन

Sun, 24 May 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Social distance is not being followed
पीडीडीयू नगर में सब्जी खरीदने के लिए जुटी भीड़। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। इसमें नियमों के साथ लोगो को छूट भी दी गयी है मगर इसका पालन नहीं हो पा रहा है। रविवार को बाजार में जरूरी सामान लेने के लिए निकले लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को भूल गए। सब्जी मंडियों में तो सामान्य दिनों की तरह लोग सब्जियां खरीदते दिखे। वहीं अधिकांश लोगों के चेहरों पर मास्क भी नहीं दिखा। जिले में अब तक 19 कोरोना पॉजीटिव मिल चुके हैं। इसके बावजूद लोग सचेत नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी से बचने के लिए लॉकडाउन का नियम लागू किया गया है। इस में छूट के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बाजार सुबह 7 से दोपहर बाद 3:30 बजे तक खुल रहे है। अलग-अलग प्रतिष्ठानों और दुकानों खोलने के लिए अलग दिन भी निर्धारित हैं। बावजूद इसके सब्जी-फल मंडी से लेकर गल्ला मंडी, मेडिकल स्टोर, किराना, दूध मंडी में जुट रही भीड़ लोगों पर भारी पड़ सकती है। इन दिनों गर्मी के बढ़ते प्रकोप के कारण सुबह के सात से दस बजे तक लोगों का हुजूम सब्जी व अनाज मंडियों में उमड़ रहा है। इस दौरान कोई भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करता नहीं दिख रहा है। लोगों में पहले सामान लेने की होड़ सी मची रहती है। इससे कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ गया है। जिले में लगातार मिल रहे कोरोना पॉजीटिव मरीजों को देखते हुए स्थिति भयावह बनी हुई है। इसके अलावा घरों से निकलने वाले लोग मास्क पहनना भी जरूरी नहीं समझ रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन ने जनपद मेअं धारा 144 लगा रखी है लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed